गुवाहाटी, 23 अगस्त । असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों तक सिमट गया है। सरकार नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे करवा रही है। इस जिले में सबसे अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 22 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में 106 लोगों की जान गई है।
बाढ़ प्रभावित छह जिलों में शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, नगांव, कछार एवं गोलाघाट शामिल हैं। इन जिलों के 13 राजस्व मंडलों के कुल 78 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 12031 आबादी अभी भी प्रभावित है। 2994 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राहत शिविरों की संख्या भी घटकर पांच हो गई है। राहत वितरण केंद्र 6 हैं। शिविरों में 162 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 900 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।
राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे के नुकसान का आकलन करवा रही है। प्रभावितों की मदद के लिए आर्थिक एवं अन्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।
Breaking News
- मप्र के उज्जैन में इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन जोड़ों ने हिंदू वैदिक परम्परा से किया विवाह
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाएं
- पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बढ़ते विवादों के बीच गोविंदा पहुंचे अस्पताल, फैंस को हुई चिंता
- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र घोषित किया, जिससे ईरान के साथ वायरल मीम युद्ध छिड़ गया।
- पुत्रदा एकादशी: संतान सुख से लेकर पारिवारिक सुख-शांति तक
- प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों से बातचीत की।
- सुपरफूड है अलसी
- टेनिस-पेगुला ऑल-अमेरिकन सिनसिनाटी फाइनल में गॉफ से भिड़ेंगी, टियाफो का सामना फिल्स से होगा
- उबका बांध के नीचे से लगातार निकल रहा पानी, 100 एकड़ फसल और नदी किनारे बसे 10-15 घरों पर मंडरा रहा संकट
- नेपाल ने नहीं मानी मस्क की शर्त, स्टारलिंक को शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने से इनकार
असम में बाढ़ का प्रभाव 78 गांवों तक सिमटा







