Breaking News

घायल छात्र के पक्ष में राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, एफआईआर दर्ज करन की मांग


देश 21 August 2026
post

घायल छात्र के पक्ष में राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, एफआईआर दर्ज करन की मांग

नई दिल्ली, 21 अगस्त  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र आंदोलन के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र साहिल लोचव और उसकी मां के साथ एफआईआर दर्ज कराने शुक्रवार को संसद थाना पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय पहुंचे। बाद में वे अपनी मांग के पक्ष में कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा, "आज मैं संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय गया ताकि साहिल लोचव के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकूं। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। इसमें साहिल जैसे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पैलेट गन लगने से घायल साहिल की एक आँख की रोशनी अब खतरे में है। साहिल की मां एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं दी गई। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता न केवल गैर-कानूनी है बल्कि एक गंभीर अपराध भी है।"

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 19 दिनों तक संसद नहीं आए। देश को यह नहीं बताया गया कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और हमारे युवाओं के साथ इतनी बर्बरता की जरूरत क्यों पड़ी। आप न्याय से इतने डरे हुए क्यों हैं यह डर दिखाता है कि आप अपना अपराध स्वीकार कर रहे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ आंसू गैस छोड़ी गई पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। कई युवा गंभीर रूप से घायल हुए। हमारी बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई उन्हें लाठियों और डंडों से पीटा गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तक एक शब्द भी नहीं कहा और गृह मंत्री जवाबदेही से बचते रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि साहिल जैसे घायल छात्र अकेले नहीं है। कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित युवा के साथ खड़ी है। उनकी आवाज को दबाया नहीं जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER