सलमान खान और नयनतारा की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एसवीसी 63' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल राजू द्वारा निर्मित और वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम 'द मॉन्स्टर' तय किया गया है।
हालांकि, निर्माताओं की ओर से फिल्म के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान फिल्म के लिए 'द मॉन्स्टर' नाम तय किया गया है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के निर्माण का काम फिलहाल जारी है और टीम अक्टूबर 2026 तक इसकी शूटिंग पूरी करने की योजना पर काम कर रही है। निर्माताओं की ओर से फिल्म के आधिकारिक शीर्षक और पहला लुक जारी करने से पहले व्यापक प्रचार अभियान चलाने की तैयारी है। फिल्म की कहानी और सलमान तथा नयनतारा के किरदारों को फिलहाल पूरी तरह गुप्त रखा गया है। निर्माताओं ने पहले ही संकेत दिए हैं कि यह एक बड़े पैमाने की एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसमें सलमान का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिल सकता है।
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा प्रस्तुत 'द मॉन्स्टर' सलमान खान, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के बीच पहला सहयोग है। वहीं, नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अभिनेत्री इससे पहले शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन एटली ने किया था। सलमान की ईद रिलीज का दर्शकों के बीच खास क्रेज रहता है और अब 'द मॉन्स्टर' को ईद 2027 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। सलमान और नयनतारा की नई जोड़ी तथा फिल्म के बड़े पैमाने को देखते हुए इसके आधिकारिक ऐलान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Breaking News
- ’कोरिया में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण, तकनीक और विभागीय अभिसरण से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ’
- ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ’
- कोरिया : ’मॉकड्रिल में दिखी आपदा प्रबंधन की तत्परता, माइन और जलाशय से छह लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू’
- 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैपियनशिप में चमके मुरादाबाद के रुद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
- पीसीबी की अपील के बाद आईसीसी ने गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट अंक हटाया
- सलमान खान की अगली फिल्म का नाम तय, 'द मॉन्स्टर' में दिखेगा नया अवतार
- रायपुर : विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
- बिहार में 11.18 लाख नए पक्के मकानों का लक्ष्य, 2.35 लाख आवास पूर्ण
- खरगे ने पीएम केयर्स फंड को लेकर सार्वजनिक जवाबदेही की मांग की
- भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई
सलमान खान की अगली फिल्म का नाम तय, 'द मॉन्स्टर' में दिखेगा नया अवतार







