Breaking News

कांग्रेस आज 'नई मुस्लिम लीग' बन गई : नितिन नवीन


देश 20 August 2026
post

कांग्रेस आज 'नई मुस्लिम लीग' बन गई : नितिन नवीन

नई दिल्ली, 20 अगस्त  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव का रूप दे दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि पार्टी के मंचों पर 'वंदे मातरम्' के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे।

नितिन नवीन ने एक्स पर कहा, "कुछ दिन पहले यही अपमान एक व्यक्ति के आचरण में दिखाई दिया था, जिसे कांग्रेस ने संयोग बताकर टाल दिया। लेकिन अब वही अपमान कांग्रेस की आधिकारिक नीति बन गया है।"

उन्होंने कहा कि 'भारत माता' की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का भी अपमान है, जिन्होंने 'वंदे मातरम्' को अपनी प्रेरणा बनाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अनुसार यह केवल राजनीतिक बचाव नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति का प्रमाण है, जिसके लिए कांग्रेस बार-बार राष्ट्र के स्वाभिमान से समझौता करती रही है। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज 'नई मुस्लिम लीग' की तरह व्यवहार कर रही है और उसका यह रुख राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER