श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए शानदार रहा और वह इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते थे। पडिक्कल ने मैच में कुल 211 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी बुधवार को मैच के पांचवें दिन 206 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 165 रन से अपने नाम कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पडिक्कल ने भारत की पहली पारी में शानदार 167 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन का योगदान दिया।
मैच के बाद पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली और जीत से बहुत खुश हूं। मैंने धर्मशाला से टेस्ट में शुरुआत की, फिर पर्थ में टेस्ट खेला और अब गाले में। इससे बेहतर की मैं उम्मीद नहीं कर सकता था। मैच शानदार था।"
उन्होंने गाले की पिच की भी तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह टेस्ट मैच के लिए बेहतरीन पिच थी। पांचों दिन पिच ने अच्छा व्यवहार किया। तीसरे दिन से निश्चित रूप से इसमें ज्यादा टर्न मिलने लगी थी लेकिन आखिर में बात यह थी कि कौन बेहतर प्रदर्शन करता है और हमने यह बखूबी किया।"
गाले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 165 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
Breaking News
- वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को सफलता का पैमाना बनाएं : उपराष्ट्रपति
- 12 सितंबर को लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
- कांकेर में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल 20 अगस्त को
- कलेक्टोरेट परिसर में सजी राखियों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने क्रय की हस्तनिर्मित राखियां
- कोरिया : ’धान के साथ दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान’
- गजा अल्टरनेटिव का आईपीओ लॉन्च, 21 अगस्त तक लगा सकते हैं बोली
- कोलकाता एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन के मामले में सौगत राय ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में जानमाल की हानि पर जताया दुख
- कैबिनेट ने 9,450 करोड़ रुपये की चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- गाले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पडिक्कल बोले, इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था
गाले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पडिक्कल बोले, इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था







