मुख्य
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारत में
ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग से मुलाकात की।
बैठक के
दौरान, दोनों
पक्षों ने लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में
निर्धारित दृष्टिकोण के अनुरूप लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करने की अपनी साझा
प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
उन्होंने
चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर सहयोग को गहरा करने के लिए
मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की।







