सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका।
श्री टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Breaking News
- कॉफी से लेकर हॉटपॉट तक, ब्रांड चीन के बढ़ते बर्गर बाजार में अपनी हिस्सेदारी हथियाने की होड़ में लगे हैं।
- भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने किया कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों को संबोधन
- शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र
- कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार
- रायपुर : प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
- भाजपा राष्ट्रीय मीडिया विभाग की नई टीम राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार व संवाद तंत्र को नए आयाम देगी : संतोष पाण्डेय
- एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि नागालैंड अब उत्तर पूर्वी गैस ग्रिड और राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़ गया है।
- मानसून में जरूर खाएं जामुन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
- एलजीपी की आपूर्ति सामान्य करने की मांग, छात्रों का काठमांडू में प्रदर्शन
शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र







