Breaking News

अक्षय ओबेरॉय की 'लव लॉटरी' का टीजर जारी


मनोरंजन 18 August 2026
post

अक्षय ओबेरॉय की 'लव लॉटरी' का टीजर जारी

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की आगामी क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा 'लव लॉटरी' का टीजर जारी हो गया है। 38 सेकंड के इस टीजर में प्यार, शादी, भरोसे और रिश्तों के कानूनी विवाद में बदलने की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में एलिमनी, कानूनी लड़ाई और महिलाओं के पक्ष में बनाए गए कानूनों के कथित दुरुपयोग जैसे संवेदनशील मुद्दों के साथ पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को भी उठाया गया है। कोर्टरूम, रहस्यमयी घटनाओं और गोली चलने की आवाज के बीच टीजर कहानी को लेकर सस्पेंस बनाए रखता है।

अक्षय ओबेरॉय का किरदार कई सवालों और उलझनों के बीच फंसा नजर आता है। टीजर के अंतिम हिस्से में कोर्टरूम में बजता हथौड़ा और अचानक सुनाई देती गोली की आवाज कहानी में एक बड़े मोड़ का संकेत देती है। फिल्म के विषय पर अक्षय ने कहा कि समाज में कई पुरुष ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करने में हिचकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कानूनों के कथित दुरुपयोग से प्रभावित लोगों की आवाज सामने लाना जरूरी है और ऐसी परिस्थितियों का असर सिर्फ पुरुषों ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की महिलाओं पर भी पड़ सकता है।

निर्देशक अरविंद पांडे ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य किसी एक जेंडर को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि जब रिश्ते, कानून और निजी विवाद आपस में उलझते हैं तो परिस्थितियां किस दिशा में जा सकती हैं। कुलदीप भार्गव 'तुषार' द्वारा निर्मित और अंकुर खत्री द्वारा लिखित फिल्म में कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन और संतोष शुक्ला समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'लव लॉटरी' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER