Breaking News

कोरिया : ’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा, आज पोड़ी-बचरा में सबसे ज्यादा बारिश जिले में अब तक सामान्य औसत की 94.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज’


शहर 17 August 2026
post

कोरिया : ’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा, आज पोड़ी-बचरा में सबसे ज्यादा बारिश जिले में अब तक सामान्य औसत की 94.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज’

जिले में मानसून के दौरान अब तक 625.63 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से 17 अगस्त तक जिले में कुल 2502.50 मिलीमीटर वर्षा हुई है। विगत 10 वर्षों के आधार पर इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 665.08 मिलीमीटर रही है। इस लिहाज से अब तक जिले में औसत वर्षा की 94.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, 17 अगस्त को जिले में कुल 15.30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि जिले की औसत दैनिक वर्षा 3.83 मिलीमीटर रही।

पोड़ी-बचरा में आज सर्वाधिक 7.50 मिमी बारिश तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार आज पोड़ी-बचरा में सर्वाधिक 7.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद सोनहत में 5.00 मिलीमीटर, पटना में 2.20 मिलीमीटर और बैकुंठपुर में 0.60 मिलीमीटर बारिश हुई।

1 जून से अब तक पटना तहसील में सर्वाधिक 682.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बैकुंठपुर में 663.80 मिलीमीटर, सोनहत में 588.40 मिलीमीटर और पोड़ी-बचरा में 568.30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

बैकुंठपुर में सामान्य से अधिक वर्षा दस वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में बैकुंठपुर तहसील में अब तक 102.50 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। पटना में 97.80 प्रतिशत, पोड़ी-बचरा में 96.71 प्रतिशत तथा सोनहत में 80.86 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अब तक दर्ज वर्षा का आंकड़ा सामान्य औसत के करीब पहुंच चुका है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER