Breaking News

प्रधानमंत्री ने बीरभूम अग्निकांड में जनहानि पर जताया दुख


देश 17 August 2026
post

प्रधानमंत्री ने बीरभूम अग्निकांड में जनहानि पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि बीरभूम में आग की घटना में हुई जनहानि से वह बेहद दुखी हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

You might also like!


RAIPUR WEATHER