Breaking News

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू


देश 17 August 2026
post

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना का पहला चरण एक सितंबर से शुरू होगा। इससे पहले नागरिकों की सुविधा के लिए आज से 31 अगस्त तक स्वयंगणना की विशेष सुविधा दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाके सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण महीनों तक कटे रहते हैं। ऐसे में वहां समय पर जनगणना पूरी करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना का कार्यक्रम देश के बाकी हिस्सों से पहले रखा गया है।

जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया से निवासियों को 1 से 30 सितंबर तक घर-घर जाकर की जाने वाली जनसंख्या गणना से पहले डिजिटल रूप से अपनी जानकारी देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या गणना में जनसांख्यिकीय विवरण, प्रजनन दर, व्यवसाय और अन्य पहलुओं से संबंधित लगभग 40 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें इस बार जाति को भी शामिल किया गया है। वहीं जनगणना 2027 के दूसरे चरण की जनसंख्या गणना अगले महीने सितंबर में शुरू होगी।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER