Breaking News

आज एफआईएच हॉकी विश्व कप के पूल डी मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।


खेल 17 August 2026
post

आज एफआईएच हॉकी विश्व कप के पूल डी मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

एफआईएच हॉकी विश्व कप में, भारतीय पुरुष टीम आज शाम नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में पूल डी के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। मैच भारतीय मानक समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत को बरकरार रखना चाहेंगी। भारत ने शनिवार को वेल्स पर 3-1 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, वहीं इंग्लैंड ने भी पहले दिन पाकिस्तान को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।

You might also like!


RAIPUR WEATHER