छत्तीसगढ़ के विधान सभा सचिवालय में आज स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। विधान सभा में विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण सचिव श्री दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि-आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म अवलोकन का दिवस है। हमें यह विचार करना चाहिए कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति के प्रति कितने सजग और समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि-वास्तव में आज का दिवस उन अंसख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की ईमारत खड़ी हुई। उन्होंने प्रदेशवासियों को आव्हान किया कि हम सब अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक, सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयासों से भारतीय स्वतंत्रता की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी संकल्प में अपना योगदान दें।
Breaking News
- इंग्लैंड सीरीज से पहले बाबर आजम के हाथ में लगी चोट, अभ्यास मैच से हुए बाहर
- स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी
- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- स्वतंत्रता दिवस पर सेना, वायुसेना और केंद्रीय बलों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा
- रुबियो ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा, भारत-अमेरिका संबंध 'पहले से कहीं अधिक मजबूत' हैं।
- बचाव दल के मुताबिक, इंडोनेशिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 20 लोगों की मौत हो गई।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी
- विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने किया घ्वजारोहण
- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने किया घ्वजारोहण







