Breaking News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा लाल बाग मैदान में करेंगे ध्वजारोहण

post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा लाल बाग मैदान में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व 15 अगस्त को पूरे बस्तर जिले में गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 09 बजे से किया जाएगा।

इस वर्ष बस्तर जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जो लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर सलामी लेंगेे। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन किया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER