भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़ में बहुत भारी से
अत्यधिक भारी बारिश के लिए लाल चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और
उत्तराखंड में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित पूर्वोत्तर
भारत में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। जम्मू, कश्मीर,
लद्दाख,
गिलगित,
बाल्टिस्तान,
मुजफ्फरबाद,
केरल,
माहे,
मध्य
प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहने की
संभावना है।
दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पंजाब में भी भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की आशंका है।







