Breaking News

भारत और नेपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।


विदेश 12 August 2026
post

भारत और नेपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

नेपाल में भारतीय दूतावास और विभिन्न नेपाली सरकारी निकायों ने भारतीय अनुदान सहायता का उपयोग करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में आठ परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन आठ विकास परियोजनाओं का अनुमानित कुल मूल्य 803 मिलियन नेपाली रुपये है और इन्हें नेपाल सरकार के अधीन स्थानीय सरकारी संस्थाओं और संस्थानों के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।

 

दूतावास ने बताया कि भारत की उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के तहत चुनी गई ये योजनाएं हिमालयी देश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जाएंगी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारिता, संघीय मामलों और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासन के नामित परियोजना कार्यान्वयन अधिकारियों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय दूतावास ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति को बढ़ावा देना है।

 

You might also like!


RAIPUR WEATHER