जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘उल्लास महा-चौपाल कार्यकम‘ आयोजित किए जाने हेतु राज्य कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके निर्देशानुसार पंचायत के स्थानीय मद से 15 अगस्त 2026 के पूर्व पारा/मोहल्ला /टोला में नारा लेखन एवं फ्लेक्स मुद्रण कराया जाए तथा कोटवार के द्वारा ‘उल्लास महा-चौपाल कार्यकम‘ की मुनादी कराया जाए, साथ ही जनप्रतिनिधियों/नवसाक्षरों/समुदाय के विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता कार्यकम हेतु एवं मैदानी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए।
15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास महाचौपाल कार्यकम‘ का जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग किए जाने हेतु साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारी को दायित्व सौपा गया है। साथ ही सफलतापूर्वक आयोजन कराए जाने हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर परअधिकारियों एवं कर्मचारियों की कण्ट्रोल रूम में डयूटी लगाई गई है।







