Breaking News

राजग सांसदों का झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और संसद में जारी गतिरोध के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन


देश 11 August 2026
post

राजग सांसदों का झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और संसद में जारी गतिरोध के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों ने संसद परिसर में मार्च किया। इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने विपक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर संसद के भीतर चर्चा से भागने और बार-बार गतिरोध बनाए रखने के लिए मुद्दे बदलने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। राजग नेताओं ने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

संसद सत्र के दौरान मंगलवार को होने वाली राष्ट्रीय जनता गठबंधन के सांसदों की साप्ताहिक बैठक के बाद सभी सांसद संसद के मकरद्वार की ओर हाथों में बैनर लिए विरोध करते हुए पहुंचे। बैनरों में लिखा था कि ‘झारखंड में छात्रों पर हुई अत्याचार पर राहुल गांधी जवाब दो’। वहीं सांसद नारे लगा रहे थे कि ‘राहुल गांधी चर्चा करो, भागो मत’।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड के मुद्दे पर वहां की सरकार से कांग्रेस का समर्थन वापसी लेना चाहिए। वहां छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार मुद्दा बदल रहे हैं। सरकार छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने और गृहमंत्री अमित शाह वक्तव्य देने के लिए तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी सदन चलने नहीं देना चाहते।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्होंने झारखंड में तैनात एक अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दे बदलते रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार अपनी मांग बदल रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER