Breaking News

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


देश 10 August 2026
post

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

NEET मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई सहित कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी एन.के. प्रेमचंद्रन ने प्रश्नकाल शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठा दिया। विपक्षी सदस्य इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण प्रेमचंद्रन ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER