Breaking News

असम में बाढ़ से नुकसान का आकलन शुरू, ऊपरी असम के चार जिलों के लोग बेहाल


देश 10 August 2026
post

असम में बाढ़ से नुकसान का आकलन शुरू, ऊपरी असम के चार जिलों के लोग बेहाल

 असम सरकार ने राज्य में आई बाढ़ हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट जिलों में लोगों का सामान्य जीवन अभी भी बुरी तरह प्रभावित है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 9 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़ और गोलाघाट) तथा कुसियारा नदी (श्रीभूमि) खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को गोलाघाट जिले में 1 एवं कार्बी आंगलोंग जिले में 1 शव बरामद हुआ है। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 101 पहुंच गई है।

वर्तमान समय में बाढ़ से 10 जिले गोलाघाट, शिवसागर, होजाई, दरंग, लखीमपुर, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, चराईदेव, नगांव और बिश्वनाथ प्रभावित हैं। इन 10 जिलों के 28 राजस्व मंडलों के कुल 456 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 137290 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 11933.46 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 52 राहत शिविर एवं 73 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 125 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 8000 लोग आश्रय लिए हुए हैं। वितरण केंद्रों पर 41061 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER