यूजीन, 09 अगस्त । भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राजस्थान के अनूपगढ़ के 19 वर्षीय बसंत इस प्रतियोगिता के इतिहास में हाई जंप पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में ये भारत का दूसरा पदक है।
बसंत ने फाइनल में 2.21 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत को मौजूदा चैंपियनशिप का दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले शुक्रवार को आशीष यादव ने भाला फेंक में रजत पदक जीता था।
स्वर्ण पदक अल्जीरिया के यूनुस अयाची ने जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
2.21 मीटर की ऊंचाई पार करने के बाद तीनों पदक विजेता 2.24 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सके। इसके बाद काउंटबैक के आधार पर विजेता का फैसला हुआ। अयाची ने 2.21 मीटर अपनी पहली कोशिश में पार किया था, जबकि बसंत को इसे पार करने के लिए दो प्रयास और पूल को तीन प्रयास करने पड़े। इसी आधार पर अयाची ने बसंत को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अनूपगढ़ के रहने वाले बसंत का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने न केवल विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में हाई जंप में भारत के लिए पहला पदक भी सुनिश्चित किया।
Breaking News
- देवघर मार्ग पर आकर्षण का केंद्र बनी कोलकाता की 150 किलो की 'महाकाल कांवड़', उमड़ रही भारी भीड़
- सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
- संयुक्त राष्ट्र में भारत की खास पहल, जेनेवा पहुंचा पांच मोरों का कुनबा, यूएन ने बनाया ‘फोटो ऑफ द वीक’
- हूती का यमन के बंदरगाह शहर अल-मखा पर हमला, चार सैनिक और तीन नागरिक मारे गए
- असम में बाढ़ से नुकसान का आकलन शुरू, ऊपरी असम के चार जिलों के लोग बेहाल
- UPI पेमेंट पर लगेगा नया चार्ज PhonePe के सीईओ ने साफ कर दिया पूरा मामला
- प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान
- भारत छोड़ो आंदोलन: आजादी के संकल्प की गूंज
- किन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा ?
- कामदा एकादशी: श्रद्धा और आस्था का महापर्व
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: बसंत ने रचा इतिहास, हाई जंप में जीता रजत







