रोमांटिक गाना सुनते ही प्रेमियों को प्यार भरे लम्हों की याद आ जाती है. लेकिन क्या आपने कोई ऐसा रोमांटिक गाने के बारे में सुना है, जिससे आपके दिल में खौफ की एक तस्वीर बन जाए. ऐसा ही एक गाना 45 साल पहले आया था, जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया था और परवीन सुल्ताना की आवाज ने अपनी आवाज से पिरोया था. लेकिन जब यह गाना एक 15 साल पुराने सीरियल में इस्तेमाल हुआ तो यह प्यार का नहीं बल्कि खौफ की याद दिलाने वाला गाना बन गया. सीरियल तो हिट हुआ ही. लेकिन यह गाना भी चर्चा में आ गया.
30 साल बाद इस सीरियल में इस्तेमाल हुआ गाना
हम बात कर रहे हैं गाने हमें तुमसे प्यार कितना की, जिसे किशोर कुमार ने गाया था. गाने के बोल कुछ ऐसे थे...
इस गाने को सीरियल दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव में इस्तेमाल किया गया, जो कि साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरियल था. 2011 में आया ये सीरियल 2013 तक चला, जिसमें सृति झा, हर्षद चोपड़ा और करणवीर बोहरा अहम किरदार में नजर आए. यह शो अमेरिकी फिल्म स्लीपिंग विद द एनिमी से प्रेरित थी.
45 साल पुराने रोमांटिक गाने को खौफ में बदला
दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव की कहानी वीराज डोबरियाल की थी, जो एक अमीर बिजनेसमैन होता है. वहीं एक गरीब परिवार की लड़की जान्हवी से शादी करता है. लेकिन जान्हवी (सृति झा) को बाद में पता चलता है कि विराज (करणवीर वोहरा) एक पॉजेसिव लवर है. इसके कारण उसे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है. वहीं इसी कहानी में गाने हमें तुमसे प्यार कितना का इस्तेमाल किया गया.
45 साल पहले राजेश खन्ना ने बनाया कल्ट
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म 'कुदरत' साल 1981 में रिलीज हुई थी, जिसके लिए संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था. कहा जाता है कि आर. डी. बर्मन परवीन सुल्ताना की शास्त्रीय संगीत पर पकड़ और उनकी आवाज की ताकत से प्रभावित थे. उन्होंने 'हमें तुमसे प्यार कितना' गीत के फीमेल वर्जन के लिए परवीन सुल्ताना की आवाज चुनी. जबकि मेल वर्जन किशोर कुमार ने गाया था. यह गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी संगीत प्रेमियों के बीच खास जगह रखता है. इस गीत के लिए परवीन सुल्ताना को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.







