अमरीकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले चीन और अन्य देशों को दंडित करने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि चीन और अन्य देश रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीद रहे हैं, जिससे रूस को यूक्रेन युद्ध में मदद मिल रही है। लिंडसे ओ ग्राहम के नाम पर रखे गए इस विधेयक के समर्थन में 86 और विरोध में 11 वोट पड़े। यह विधेयक राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच बड़े देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की अनुमति देगा। विधेयक में ईरान पर प्रतिबंध संबंधी 1996 के अधिनियम को बढ़ाकर 2031 तक करने का भी प्रावधान किया गया है। 1996 के इस अधिनियम में ईरान के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
Breaking News
- 15 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगा ‘उल्लास महा-चौपाल
- नेशनल लोक अदालत एवं ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए‘ 3.0 अभियान हेतु न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक
- अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, महुआ शराब व एमपी की अंग्रेजी शराब जब्त
- ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस आयोजित
- सारंगढ़ नगरपालिका के विकास कार्यों का कलेक्टर ने की समीक्षा
- राग से विराग की ओर ले जाता है गिरनार नेमी तप : मुनि संवेगरत्न सागर
- मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'
- कोरबा के तरदा गांव में घर के पास दिखा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, सुरक्षित रेस्क्यू
- पुनर्वासित बेटियों ने दिखाया आत्मविश्वास
- अमरीकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले चीन और अन्य देशों को दंडित करने संबंधी विधेयक को पारित किया
अमरीकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले चीन और अन्य देशों को दंडित करने संबंधी विधेयक को पारित किया







