Breaking News

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मुंबई में एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।


देश 08 August 2026
post

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मुंबई में एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मुंबई में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (एनयूसीएफडीसी) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री महाराष्ट्र के राज्य शहरी सहकारी बैंक संघों और जिला संघों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनयूसीएफडीसी और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान होगा।

यह सहयोग शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा, तकनीकी क्षमताओं और संस्थागत क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री शाह बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बीएसई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में उपस्थित होंगे। वे शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी) का उद्घाटन भी करेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER