Breaking News

मौसम विज्ञान विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।


देश 08 August 2026
post

मौसम विज्ञान विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, आज लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की आशंका है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER