प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से उत्साह और प्रसन्नता के साथ आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का आग्रह किया है। एक वीडियो संदेश साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 7 अगस्त 1905 को भारत के स्वाधीनता संग्राम के हिस्से के रूप में स्वदेशी आंदोलन का शुभारंभ किया गया था और समाज के हर वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर ब्रिटिश शासन के विरूद्ध एतिहासिक लडाई लड़ी। उन्होंने लोगों को निर्धन बुनकर परिवारों और अपने हाथों से कपड़े बनाने वाले कलाकारों को समर्थन देने के लिए प्रोरित किया। प्रधानमंत्री ने एक आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए इन छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर बुनकर परिवारों को सशक्त बनाने के महत्व का उल्लेख किया।
Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.
Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.
Don’t forget to use #NationalHandloomDay. pic.twitter.com/zoFdTXphRL
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2026








