Breaking News

होर्मुज जलडमरूमध्‍य को लेकर ओमान के साथ समझौते को अंतिम रुप दिया जा रहा है: ईरान


विदेश 06 August 2026
post

होर्मुज जलडमरूमध्‍य को लेकर ओमान के साथ समझौते को अंतिम रुप दिया जा रहा है: ईरान

ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि इसी सप्‍ताह यह समझौता हो सकता है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्‍य फिर से खुल जाएगा, वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर दवाब कम होगा और युद्ध को समाप्‍त करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि समझौता इस बात पर निर्भर करेगा कि अमरीका ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी हटाता है या नहीं।

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्‍य पर एक हद तक नियंत्रण चाहता है और इस मार्ग से आवाजाही वैसी नहीं रह जाएगी जैसी युद्ध से पहले थी।

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से को जबकि ओमान दक्षिणी हिस्‍से को नियंत्रण करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ईरान युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होर्मुज जलडमरूमध्‍य पर नियंत्रण चाहता है। ईरान ने आगाह किया है कि अमरीका के किसी और हमले की स्थिति में वह खाड़ी देशों को निशाना बनाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER