दुर्ग, 25 जुलाई । छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए। किसी एक व्यक्ति की गलती के लिए मंत्री काे इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि एक विभाग में कई हजार कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति की गलती के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराकर इस्तीफा मांगना उचित नहीं है। कोई भी मंत्री नहीं चाहेगा कि उसके विभाग में इस तरह से पेपर लीक हो।
गजेंद्र यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। पुरानी मैकाले शिक्षा पद्धति में बदलाव करते हुए नई शिक्षा नीति (एनईपी) लाने में धर्मेंद्र प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा वापस लिया जाना चाहिए।
Breaking News
- सरकार कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. जितेंद्र सिंह
- म्यूल अकाउंट गिरोह पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपित गिरफ्तार
- केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा
- विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को निर्यात-आयात के लिए मिली मंजूरी, 18 अगस्त से शुरू होगा परिचालन
- प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की हुई निशुल्क हृदय जांच, 1391 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
- निगम जगदलपुर में सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस व राशन कार्ड
- संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को दिए सफलता के मंत्र
- धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
- ग्रामीण उद्यमिता को मिली नई उड़ान, स्टार्ट-अप विलेज प्रोग्राम से लाखों लोगों को फायदा
- यूपीटी20 सीजन-4: दो बार की चैंपियन काशी रुद्रास ने पूरी की टीम, मोहम्मद शारिम बने सबसे महंगे खिलाड़ी
धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव







