Breaking News

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को ‘मियादी बुखार’


देश 25 July 2026
post

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को ‘मियादी बुखार’

नई दिल्ली, 25 जुलाई । सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार यानी ‘टाइफाइड’ हो गया है। यह जानकारी खुद दीपके ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।

दिपके ने लिखा, "सबको पता है पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी, अब ब्लड रिपोर्ट आ गए हैं जिसमें मुझे टाइफाइड होने की शिकायत है जिसका उपचार चल रहा है, रोज सुबह और शाम को आईवीएस लग रहे हैं। उन्होंने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले अपने समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख दिपके ने गुरुवार को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। उनको तेज बुखार है। छात्र आंदोलन में हजारों की संख्या में एकजुट हुए छात्र शिक्षा प्रणाली में अनियमितता और पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER