Breaking News

बीसीसीएल के अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात


देश 23 July 2026
post

बीसीसीएल के अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

पटना, 23 जुलाई। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बिहार एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार काे नीतीश कुमार के नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई, जहां बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। यह जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।

भेंट के दौरान मनाेज अग्रवाल ने नीतीश कुमार के साथ जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ तथा जनकल्याण से संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER