Breaking News

चारधाम यात्रा पुनः शुरू, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील


देश 21 July 2026
post

चारधाम यात्रा पुनः शुरू, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

देहरादून, 21 जुलाई। उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जुलाई को एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित की गई चारधाम यात्रा को मंगलवार से पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि यात्रा के दौरान किसी स्थान पर भारी वर्षा,भूस्खलन या अन्य कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो जाए, तो वे प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें और प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाई जाएगी।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER