नई दिल्ली, 18 जुलाई । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने की आलोचना करते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे देश के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय हैं, जिन्हें उठाने से छात्रों और उनके समर्थकों को कोई नहीं रोक सकता।
राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। अहिंसक अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत है।
उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या देश के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं। इन सवालों को उठाने से भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, किसी भी प्रकार का बल प्रयोग उन्हें नहीं रोक सकता।
Breaking News
- सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
- सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार और विस्फाेटक बरामद
- उत्तर-पश्चिम भारत में छह दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी के जुमागाछ स्थित सीमा सुरक्षा बल शिविर का दौरा किया।
- वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है।
- स्टीम्ड कॉर्न खाने के फायदे
- अब मिनटों में चार्ज होगी बैटरी! भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित की नई तकनीक
- जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
- एशियाई बाजारों में गिरावट; यूरोपीय सूचकांक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी







