Breaking News

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है।


विदेश 18 July 2026
post

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है।

वेनेजुएला में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि 16,740 लोग घायल हुए हैं, जबकि 6,462 लोगों को बचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजधानी काराकास और मध्य राज्यों ला गुइरा, मिरांडा और अरागुआ में स्थित 107 अस्थायी राहत शिविरों में 21,235 लोग रह रहे हैं।
 
7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आने के तीन सप्ताह से अधिक समय बाद, अधिकारियों ने 1,331 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए हैं। 
 
इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप पीड़ितों को मानवीय सहायता प्रदान करने वाले 28 देशों को धन्यवाद दिया। कराकस में एक सहायता संग्रह केंद्र का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने कहा कि 2,000 टन से अधिक अंतरराष्ट्रीय राहत सामग्री को छाँटा जा रहा है और भूकंप के बाद अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों को वितरित किया जा रहा है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER