पुरुष क्रिकेट में, मेजबान इंग्लैंड ने कल रात कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित की गई शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 44 ओवरों में मात्र 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
श्रेयस अय्यर 66 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे, वहीं विराट कोहली ने भी 65 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट लिए।
साकिब महमूद ने भी 2 विकेट लिए। जवाब में, मेजबान इंग्लैंड ने 45वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जो रूट ने नाबाद 99 रन बनाए और शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए।
भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट लिए। मैच जिताने वाली पारी खेलने के लिए जो रूट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अब दोनों टीमें रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज के निर्णायक मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगी।







