रायपुर, 17 जुलाई । अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप में विकसित छत्तीसगढ़ का चांपा रेलवे स्टेशन अब यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस सूची में बिलासपुर रेल मंडल का चांपा स्टेशन तथा रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा , रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन पर आकर्षक भवन, बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद यात्रा अनुभव मिलेगा।
यह परियोजना न केवल क्षेत्र की रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर उन्हें आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाना है। इस दिशा में चांपा स्टेशन का पुनर्विकास क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Breaking News
- 'ओएमजी 2' से अलग होने पर पहली बार बोले-परेश रावल
- दमन के नमो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा की कमर्शियल उड़ानें शुरू
- नेपाल की बालेन्द्र सरकार का एक रुपये के सिक्के से विवादित नक्शा हटाने का फैसला
- प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय
- छात्र सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर बिलासपुर पुलिस सख्त, स्कूल-कॉलेज प्रबंधन को दिए अहम निर्देश
- ISRO में टैलेंट का पलायन: मिशन-क्रिटिकल साइंटिस्ट्स के इस्तीफे पर रोक
- प्रो. बाल आप्टे: राष्ट्रसेवा की अमर प्रेरणा
- आमिर खान का खुलासा, सोनम वांगचुक पर नहीं बनीं 3 इडियट्स, चतुर के बयान को कहा गलत
- मोहम्मद रफी का 69 साल पुराना गाना, बना 'सिरदर्द का इलाज', विज्ञापनों में खूब हुआ इस्तेमाल, आज भी कहलाता है चंपी सॉन्ग
- हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है दूध
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ







