Breaking News

भारत टेक्स 2026 भारत के वस्त्र क्षेत्र की ताकत और विजन 2030 का प्रतिबिंब : प्रधानमंत्री मोदी


देश 15 July 2026
post

भारत टेक्स 2026 भारत के वस्त्र क्षेत्र की ताकत और विजन 2030 का प्रतिबिंब : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का एक लेख साझा करते हुए कहा कि भारत टेक्स 2026 भारत के वस्त्र क्षेत्र की क्षमता, समृद्ध विरासत और वैश्विक महत्वाकांक्षा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देश के वस्त्र क्षेत्र के लिए विजन 2030 रोडमैप को भी प्रतिबिंबित करता है।

भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को एक मंच पर लाएगा आयोजन

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत टेक्स 2026 देश की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को एक मंच पर लाता है। यह आयोजन भारत की विनिर्माण क्षमता, समृद्ध वस्त्र विरासत और वैश्विक बाजार में बढ़ती उपस्थिति को प्रदर्शित करेगा।

एक्स पर साझा किया केंद्रीय मंत्री का लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का लेख साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भारत टेक्स 2026 देश की संपूर्ण वस्त्र श्रृंखला को एक मंच पर लाता है, जो भारत की विनिर्माण क्षमता, समृद्ध वस्त्र विरासत और बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह वस्त्र क्षेत्र के लिए भारत के विजन 2030 रोडमैप को भी दर्शाता है। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER