मुंबई, 11 जुलाई (हि.स.)। टीवी धारावाहिक 'पांड्या स्टोर' से लोकप्रिय हुए अभिनेता रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित को 10 जुलाई को दहिसर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रोहित चंदेल पिछले कुछ समय से नाबालिग को उसके निजी और अन्य मोबाइल नंबरों पर बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। आरोप है कि 5 जुलाई को अभिनेता पीड़िता के घर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने उसका पीछा किया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 78 (पीछा करना) और धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि दोनों के संबंधों की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। वहीं, रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रोहित चंदेल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में टीवी शो 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल', 'पांड्या स्टोर' और 'सैराब' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना के किरदार से उन्हें व्यापक पहचान मिली थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और अदालत में आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
Breaking News
- नितिन गडकरी ने टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों के निर्माण हेतु ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया।
- टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार
- प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल
- कोरिया : 12 जुलाई को होगी सूबेदार / उपनिरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा, जिले के 562 अभ्यर्थी होंगे शामिल
- कोरिया : राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - कलेक्टर
- 15 जुलाई के बाद रुक सकता है राशन, बस्तर में 83 हजार हितग्राही ई-केवाईसी से दूर
- प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत के विकासशील क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।
- मैजिक मेरिनो ने एक बार फिर कमाल दिखाया, स्पेन ने बेल्जियम को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेतु के रूप में खेलों पर जोर दिया और गहन सहयोग के लिए एक रोडमैप का अनावरण किया।
- विश्व जनसंख्या दिवस: जागरूकता, संतुलन और सतत विकास
टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार







