रायपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शानदार परेड का आयोजन होगा। समारोह स्थल पर परेड कार्यक्रम में भाग लेने वाली टुकड़ियों के निर्धारण एवं रिहर्सल के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा पुलिस महानिदेशक के मार्ग दर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यातायात, पार्किंग,ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मंच, पंडाल व्यवस्था और बैठक व्यवस्था का निर्धारण आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा की जाएगी।
स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण स्कूल शिक्षा विभाग तथा संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के रिहर्सल कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं कलेक्टर रायपुर द्वारा की जायेंगी।
इसी तरह से जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में शीघ्र ही निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग दिशा-निर्देश जारी करेगा।
बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
Breaking News
- नितिन गडकरी ने टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों के निर्माण हेतु ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया।
- टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार
- प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल
- कोरिया : 12 जुलाई को होगी सूबेदार / उपनिरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा, जिले के 562 अभ्यर्थी होंगे शामिल
- कोरिया : राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - कलेक्टर
- 15 जुलाई के बाद रुक सकता है राशन, बस्तर में 83 हजार हितग्राही ई-केवाईसी से दूर
- प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत के विकासशील क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।
- मैजिक मेरिनो ने एक बार फिर कमाल दिखाया, स्पेन ने बेल्जियम को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेतु के रूप में खेलों पर जोर दिया और गहन सहयोग के लिए एक रोडमैप का अनावरण किया।
- विश्व जनसंख्या दिवस: जागरूकता, संतुलन और सतत विकास
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक







