Breaking News

कोरिया : स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर,


शहर 09 July 2026
post

कोरिया : स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति पर जोर,

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में बुधवार को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सदस्य एवं स्वास्थ्य समिति की सभापति श्रीमती सुषमा कोराम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी 13 जुलाई 2026 को कलेक्टर द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठक को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक तैयारी करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शत.प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करते हुए संबंधित पोर्टलों में समय पर एवं शुद्ध जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि वास्तविक प्रगति पोर्टल पर प्रदर्शित हो सके।

बैठक में गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, नियमित प्रसव पूर्व जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जन्म के समय शून्य डोज टीकाकरण, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा सतत क्षेत्रीय निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड, वय वंदना योजनाए कुष्ठ (लेप्रोसी) उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी 100 दिवसीय अभियान, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत शुगर, ब्लड प्रेशर एवं कैंसर स्क्रीनिंग, मलेरिया, फाइलेरिया सहित अन्य सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशरफ अंसारी, जिला नोडल अधिकारी एवं महामारी नियंत्रक डॉ. अभय जुगल तिर्की, बीईईए पटना के बीएमओ डॉ. श्रेष्ठ मिश्रा, सोनहत के बीएमओ डॉ. बलवंत सिंह, बचरापोड़ी के बीएमओ डॉ. अनित बख्ला, सभी विकासखंडों के कार्यक्रम प्रबंधक, सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER