ऑस्ट्रेलिया सुपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल श्रोडर द्वारा आज सुबह मेलबर्न में घोषित किए गए पांच सौ मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के निवेश का भारत ने स्वागत किया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की विकास और सुधार की राह में वैश्विक विश्वास की एक और झलक है। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था द्वारा वैश्विक निवेशकों को प्रदान किए जाने वाले अपार अवसरों को भी दर्शाता है।







