नई दिल्ली: अहमद खान के डायरेक्शन में बनी और अक्षय कुमार के लीड रोल वाली 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस के जंगल पर भी खुलकर दहाड़ रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते तो धुंआधार कमाई की ही थी लेकिन दूसरे हफ्ते भी इसकी रफ्तार काम होती नजर नहीं आ रही है. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइड सैकनिल्क पर दिए आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अभी तक देशभर में 120.55 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में कमाई 174.30 करोड़ रुपये है.
Welcome to the jungle Box Office Collection
अब अगर फिल्म की वीक वाइज यानी कि हफ्ते के हिसाब से कलेक्शन देखें तो पहले हफ्ते में फिल्म के खाते 93.15 करोड़ रुपये आए. इसके बाद आठवें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 4.50 करोड़, दूसरे शनिवार 7.50 करोड़, दूसरे रविवार 9.75 करोड़ कमाए. ये दूसरा वीकएंड भी फिल्म के लिए शानदार रहा. करीब 10 दिन सिनेमाघरों में बिताने के बाद फिल्म 11वें दिन यानी 6 जुलाई को 2.65 करोड़ कमाए और 12वें दिन यानी 7 जुलाई को 3 करोड़ की कलेक्शन की. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि अल्फा के आने के बाद भी वेलकम टू द जंगल की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. अब अगर नेट कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी होती है तो ये फिल्म जल्द ही अपना बजल वसूल कर जाएगी. इससे अलग बात करें जनता की तो उनके लिए फिल्म फुल पैसा वसूल है.







