नई दिल्ली, 08 जुलाई । पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,925.15 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,503.85 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 302.47 अंक यानी 1.16 प्रतिशत टूट कर 25,818.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत फिसल कर 52,857.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,665.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.52 प्रतिशत लुढ़क कर 8,436.24 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 352.64 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,465.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,402.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,011.05 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 535.11 अंक यानी 2.28 प्रतिशत उछल कर 24,032 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 128.40 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,607.51 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 133.50 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,250 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 166.96 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिर कर 68,090 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 127.86 अंक यानी 1.67 प्रतिशत लुढ़क कर 7,528.45 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी आज 1.01 प्रतिशत फिसल कर 5,926.71 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 1,600.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
Breaking News
- भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज, सैटेलाइट और संचार सेवाओं को मिलेगी मजबूती
- ईरानी सेना का बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला
- प्राचीन शिल्प कौशल से लेकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक: भारत का खिलौना उद्योग विकास की एक नई गाथा रच रहा है।
- शिखर सम्मेलन में एर्दोगन ने नाटो सहयोगियों से रक्षा उद्योग पर लगे प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया।
- पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्र
- श्रीगंगानगर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
- आईआईटी मंडी ने विकसित किया देश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम
- प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने दी ‘सलामी’
- बलरामपुर : पत्रकारों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सिकल सेल रोग की दी जानकारी
- विधि विधान से हुआ भगवान जगन्नाथ का स्नान, दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार







