मेलबर्न, 02 जुलाई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2026-27 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 29 अक्टूबर को मेलबर्न के जंक्शन ओवल में डबल-हेडर मुकाबलों के साथ होगा।
इस 12वें सीजन में कुल 43 मैच 38 दिनों के भीतर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में इस बार गुरुवार से रविवार के बीच अधिक मुकाबले रखे गए हैं, जिससे दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश की गई है।
पहली बार फ्लडलाइट में होगा टी-20 मुकाबला
जंक्शन ओवल में पहली बार फ्लडलाइट्स की रोशनी में टी-20 मैच खेला जाएगा। स्टेडियम में लाइट्स लगाने का कार्य पिछले वर्ष दिसंबर में शुरू हुआ था, जिसे अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
14 डबल-हेडर मुकाबले
पूरे टूर्नामेंट में 14 डबल-हेडर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मेलबर्न डर्बी और सिडनी स्मैश जैसे बड़े मुकाबले 28 नवंबर को लीग चरण के अंतिम दौर में खेले जाएंगे। इसके अलावा हैलोवीन और मेलबर्न कप ईव पर भी विशेष मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
नॉकआउट चरण का कार्यक्रम
नॉकआउट मैच: 1 दिसंबर (तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच)
चैलेंजर मैच: नॉकआउट विजेता बनाम दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम
इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।
विदेश में उद्घाटन कराने की फिलहाल कोई योजना नहीं
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर (बिग बैश लीग्स) एलिस्टेयर डॉब्सन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल डब्ल्यूबीबीएल का उद्घाटन ऑस्ट्रेलिया के बाहर कराने पर विचार नहीं किया गया है।
उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा,"डब्ल्यूबीबीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 लीग है और इसका विकास सही स्थानों पर मैच आयोजित करके करना हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में विदेश में शुरुआत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।"
गौरतलब है कि पहली बार बिग बैश लीग (बीबीएल) का उद्घाटन दिसंबर 2026 में चेन्नई (भारत) में होने की संभावना है।
हॉबार्ट हरिकेन्स मौजूदा चैंपियन
पिछले सीजन में हॉबार्ट हरिकेन्स ने पहली बार डब्ल्यूबीबीएल का खिताब जीता था। वहीं, ब्रिस्बेन हीट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम 10 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।
Breaking News
- WhatsApp यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, Meta से तीन दिन में मांगा जवाब
- स्कूल जाने लगा है आपका बच्चा? यहां जानें 5 से 12 साल के बच्चों को रोज क्या खिलाएं
- कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' OTT पर हो रही रिलीज, नेटिजन्स बोले- ये शादी से कब आगे बढ़ेगा
- सीएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने निवेशकों को दिया झटका, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- भाजयुमो जिलाध्यक्ष व ग्रामीणाें ने सीसी सड़क बनाने की मांग काे लेकर किया हाइवे जाम, कांग्रेस ने कसा तंज
- जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
- धमतरी : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी, रोज 5 सौ लीटर से अधिक दूध का हो रहा संकलन
- डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि: सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश
- असम के बोरजुली क्षेत्र को मिला जैव विविधता धरोहर स्थल का दर्जा, जंगली धान संरक्षण परियोजना की बड़ी सफलता
- मोदी और तकाइची की शिखर वार्ता में व्यापार-रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
डब्ल्यूबीबीएल 2026 का आगाज 29 अक्टूबर से, जंक्शन ओवल में पहले दिन होगा डबल-हेडर मुकाबला







