रायपुर, 01 जुलाई । छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर द्वारा दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वीमतारा भवन (स्वदेशी भवन के पास), न्यू शांति नगर, रायपुर में आयोजित होगा।
रायपुर प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि, सेमिनार में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनके विकास, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए निर्धारित मानकों, अवसरों एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं दिव्यांग बच्चों के हित में कार्य करने वाले संगठन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सेमीनार में इग्नू के डॉ. आलोक उपाध्याय, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के योगेंद्र पाण्डे, रिटायर्ड आईपीएस सज्जाद नकवी, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, अधिवक्ता सुगंधा जैन, डाइटिशियन डॉ. सारिका श्रीवास्तव आमंत्रित विषय विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहेंगे।
परिषद के महासचिव चंद्रेश शााह ने बताया कि, इस सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और उनके विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद स्थापित करना है, ताकि उनके लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
Breaking News
- लाइव-एक्शन 'मोआना' में माउई बनकर लौटेंगे ड्वेन जॉनसन
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, रवि कुमार बर्मन की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
- रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को
- शी-लीप्स: ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल सशक्तिकरण और उद्यम विकास को बढ़ावा देना
- हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के अमिट प्रतीक: राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन
- डॉ. दिवस: समाज सेवा और सकारात्मक नेतृत्व का उदाहरण
- फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में, आइवरी कोस्ट विश्व कप से बाहर
- मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला नैक पैकेजिंग का आईपीओ, पहले दिन ही दोगुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
- फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल की कीमत में की कटौती
रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को







