आर्लिंग्टन (टेक्सास), 01 जुलाई । स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में मंगलवार को आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ आइवरी कोस्ट का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।
अब नॉर्वे का सामना अंतिम-16 में ब्राज़ील से होगा। दोनों टीमें न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
पहले हाफ में नॉर्वे ने 39वें मिनट में बढ़त बनाई। आरबी लाइपज़िग के विंगर एंटोनियो नूसा ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर आइवरी कोस्ट के गोलकीपर याहिया फोफाना को छकाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट ने जोरदार वापसी की। मैनचेस्टर यूनाइटेड के विंगर अमाद डियालो ने 74वें मिनट में बेहतरीन व्यक्तिगत प्रयास से गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।
हालांकि पूरे मैच में अपेक्षाकृत शांत रहे एरलिंग हालैंड ने आखिरकार 86वें मिनट में अपना जलवा दिखाया। पैट्रिक बर्ग के पास पर उन्होंने नजदीक से गोल दागकर नॉर्वे को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
इस गोल के साथ हालैंड ने मौजूदा विश्व कप में अपने गोलों की संख्या पांच कर ली है। वह अब गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी से केवल एक गोल पीछे हैं।
हालैंड का शानदार फॉर्म भी लगातार जारी है। अक्टूबर 2024 से अब तक उन्होंने नॉर्वे के लिए खेले गए हर प्रतिस्पर्धी मैच में गोल किया है। इस दौरान उन्होंने 13 मुकाबलों में 25 गोल दागे हैं।
ब्राज़ील के खिलाफ होने वाला मुकाबला नॉर्वे के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले चार मुकाबलों में नॉर्वे को हार नहीं मिली है। विश्व कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 1998 में हुई थी, जिसमें नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराया था।
Breaking News
- लाइव-एक्शन 'मोआना' में माउई बनकर लौटेंगे ड्वेन जॉनसन
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, रवि कुमार बर्मन की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
- रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को
- शी-लीप्स: ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल सशक्तिकरण और उद्यम विकास को बढ़ावा देना
- हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के अमिट प्रतीक: राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन
- डॉ. दिवस: समाज सेवा और सकारात्मक नेतृत्व का उदाहरण
- फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में, आइवरी कोस्ट विश्व कप से बाहर
- मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला नैक पैकेजिंग का आईपीओ, पहले दिन ही दोगुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब
- फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल की कीमत में की कटौती
फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में, आइवरी कोस्ट विश्व कप से बाहर







