अभिनेता राघव जुयाल की आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में राघव 'अजय सिंह' नाम के एक महत्वाकांक्षी युवक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखता है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है और इसकी कहानी एक साधारण युवक के हीरो बनने के सफर पर आधारित है।
राघव जुयाल ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "बॉलीवुड, तैयार हो जाइए। एक नया हीरो आ रहा है। टीजर जल्द ही आने वाला है।" लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी और संगीत का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। पोस्टर के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
फिल्म में राघव जुयाल के साथ निहारिका एनएम, संजय कपूर, निक्की वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राघव हाल के वर्षों में किल और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अपने अभिनय से चर्चा बटोर चुके हैं। इसके अलावा वह जल्द ही द पैराडाइज में नानी के साथ भी दिखाई देंगे।
Breaking News
- रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 'भाई तेरा स्टार है' का पहला पोस्टर आया सामने
- भारत बनेगा ग्लोबल चिप हब; वित्त मंत्रालय ने इंडिया सेमीकंडक्टर 2.0 पर मुहर लगाई
- बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान
- राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने 'हूल दिवस' पर वीरों को दी श्रद्धांजलि
- दादाभाई नौरोजी : स्वतंत्र भारत के स्वप्नदृष्टा
- ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर
- जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख
- चाय के साथ बनाएं हेल्दी मूंग दाल कटलेट, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन
- सहकारिता सप्ताह : सोसायटियों में ध्वजारोहण, उप-नियमों की जानकारी पाकर जागरूक हुए किसान
'भाई तेरा स्टार है' का पहला पोस्टर आया सामने







