जगदलपुर, 29 जून। रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का शुभारंभ आज सोमवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में देवस्नान (चंदन जात्रा) पूजा विधान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी का पंचामृत, चंदन तथा इंद्रावती नदी के पवित्र जल से विधि-विधान से परंपरानुसार वैदिक मंत्राेचार के बीच देवस्नान-महाभिषेक किया गया।
इससे पूर्व परंपरानुसार ग्राम आसना से भगवान शालीग्राम काे लाकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया। तत्पश्चात 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणाें के द्वारा इंद्रावती नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान शालिग्राम का पंचामृत एवं चंदन से अभिषेक करने के पश्चात इस बार देवस्नान की पूरी प्रक्रिया का विस्तार कर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों का मंदिर के गर्भगृह के बाहर मंदिर प्रांगण में मंच स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवस्नान-महाभिषेक संपन्न कराया गया। इससे पहले मंदिर के र्गभगृह के बाहर इस प्रक्रिया काे संपन्न करवाया जाता रहा है, जिसका विस्तार पहली बार किया गया है। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के 22 विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित कराया गया। इसके साथ ही भगवान का अनसर काल प्रारंभ हो गया, जो 14 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन वर्जित रहेंगे। अनसर काल में भगवान काे विशेष औषधियुक्त भोग अर्पित किया जाएगा, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
Breaking News
- मुंबई छोड़ उतराखंड के पुश्तैनी घर और खेतों में वक्त बिता रही हैं हिमानी शिवपुरी, दिखाई काफल और बेरू की झलक
- खाना खजाना : लौकी का हलवा
- देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का हुआ शुभारंभ
- कोरबा : जिला सहकारी बैंक एनटीपीसी में फहराया गया सहकारी सतरंगी ध्वज
- एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में ऐतिहासिक कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम को केंद्रीय खेलमंत्री ने किया सम्मानित
- आरईसी के पीएफसी में विलय की योजना को दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल की मंजूरी
- ईरान और ओमान ने मस्कट में की होर्मुज़ पर संयुक्त समिति की पहली बैठक
- वट पूर्णिमा : वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास का उत्सव
- संत कबीर जयंती : जीवन को नई दिशा देने वाला पावन दिवस
- झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ बस्तर गोंचा महापर्व का हुआ शुभारंभ







