Breaking News

कोरिया : ’सोनहत के दूरस्थ वनांचल ग्राम चन्दहा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित’


शहर 25 June 2026
post

कोरिया : ’सोनहत के दूरस्थ वनांचल ग्राम चन्दहा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित’

कोरिया 25 जून 2026

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश पर सोनहत विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कदना अंतर्गत ग्राम चन्दहा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवंत सिंह  एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की समय पर जांच, स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयोग तथा संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं एवं सर्पदंश के उपचार की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 71 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। जांच के दौरान टीबी, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के 23 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं मोतियाबिंद के 3 मरीजों की पहचान की गई। इसके अलावा खुजली से पीड़ित 5 तथा दर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रसित 18 लोगों को मौके पर ही दवाइयों का वितरण किया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER