Breaking News

घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल Papad Cone Chaat

post

घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल Papad Cone Chaat

अगर आप नॉर्थ इंडिया के चटपटे चार्ट के शौकीन है, तो पापड़ कोन चाट रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. शाम की चाय के साथ कुछ झटपट और टेस्टी खाने का मन हो तो पापड़ कोन चाट एक अच्छा ऑप्शन होता है. यह एक फ्यूजन स्नैक्स है, जिसमें कुरकुरे पापड़ के साथ नमकीन सब्जियां और मसालों का जबरदस्त स्वाद मिलता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह देखने में भी काफी आकर्षक लगता है. इसलिए किटी पार्टी या बर्थडे जैसे मौको पर भी आप से मेहमानों के लिए सर्व कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर ही स्ट्रीट स्टाइल पापड़ कोन चाट कैसे बना सकते हैं.  


पापड़ कोन चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

पापड़ कोन चाट को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पापड़ की जरूरत होती है. इसके अलावा बड़ा कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमकीन मिक्सचर, बूंदी, नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक की जरूरत होती है.

पापड़ कोन चाट बनाने का तरीका

पापड़ कोन चाट बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें. इसके बाद इन्हें एक बाउल में डालें.  अब इसमें नमकीन मिक्सचर, बूंदी, हरा धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें. यह आपकी चाट की स्टफिंग तैयार हो जाएगी. अब पापड़ को आधा काट लें और तवे पर हल्का सेक लें. जब पापड़ कुरकुरा हो जाए तो उसे तुरंत कौन का आकार देखकर कुछ सेकेंड तक पकड़ कर रखें. ताकि वह कोन के शेप में सेट हो जाए. इसके बाद तैयार स्टफिंग को पापड़ के कोन में भरें और तुरंत सर्व करें. कुरकुरे पापड़ और चटपटे मसाले का यह कांबिनेशन हर किसी को पसंद आएगा.

क्यों खास है यह चाट?

पापड़ कोन चाट की खासियत इसका टेक्सचर और फ्लेवर है. एक तरफ पापड़ की क्रिस्पनेस और दूसरी तरफ नमकीन मसाले और नींबू की खटास इसे बहुत स्वादिष्ट बनाती है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार उबले चने, आलू, इमली या पुदीना की चटनी भी डालकर इसे और टेस्टी बना सकते हैं. जिससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा और खाने में भी मजा आएगा.

You might also like!


RAIPUR WEATHER