लखनऊ, 22 जून । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने उप्र के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक आग लगने की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं। उनकी दुखद मौत हुई है। इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक एवं अपर मुख्य सचिव (गृह) को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां के लिए प्रस्थान कर रहा हूँ जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सज़ा भी दे सकें और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें।
Breaking News
- कोरिया : विशेष लेख : ’‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर- मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार’
- प्रधानमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा
- दिल्ली में बादल छाए रहने, उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा होने की संभावना
- राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के महाधिवेशन में रवि लामिछाने का बालेन्द्र शाह सरकार को खुला समर्थन, बोले- देश रास्वपा के हाथों में सुरक्षित
- सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 107–113 रुपये प्रति शेयर
- पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एआई आधारित पोर्टल लॉन्च
- Apple फैंस के लिए खुशखबरी, नए iPhone के साथ कई डिवाइस होंगे लॉन्च
- अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग तस्वीरें आईं सामने
- सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ जिलेवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री साय
प्रधानमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा







